{"_id":"6a00d4f14bf81b84e6009eb4","slug":"21-couples-got-married-in-the-mass-marriage-conference-of-bhurji-community-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130871-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भुर्जी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक दूजे के हुए 21 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भुर्जी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक दूजे के हुए 21 जोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 11 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो न- 10 सीकेटीपी 37 कार्यक्रम में वर-वधू का आर्शीवाद देते राज्यमंत्री व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। भुर्जी भोजवाल समाज के अखिल भारतीय कन्यादान विवाह महायज्ञ में 21 जोड़ों वैवाहिक बंधन में बंधे। सभी को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और विधान परिषद सदस्य रामगोपाल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
धर्मनगरी के रामायण मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सभी को सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में सहयोग करना चाहिए। सरकार भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराकर गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। विधान परिषद सदस्य रामगोपाल ने इस तरह के आयोजनों को समाज के लिए गौरव की बात बताया।
यह वैवाहिक कार्यक्रम समाजसेवी रामबाबू गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। इस कार्यक्रम से गरीब और असहाय परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहायता मिलती है। सामूहिक विवाह कराने से दोनों पक्षों की धनराशि खर्च नहीं होती है। वर-वधू को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया। इस अवसर पर महेंद्र कोटार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बंगाल में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा : धर्मवीर प्रजापति
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड विभाग व नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने पत्रकारों से बातचीत में बंगाल में भाजपा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। यह परिणाम कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का है।
प्रजापति ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के लिए बंगाल की जनता को साधुवाद है। उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता अभी से 2027 के आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा संगठन और सरकारें हमेशा चुनावी मोड में रहती हैं। उनके अनुसार, एक चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद ही पार्टी अगले चुनाव की रणनीति बनाने में लग जाती है। यह भाजपा के कार्यकर्ताओं के निरंतर समर्पण और संगठन की सक्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की सराहना की।
Trending Videos