{"_id":"6a04c2665023b338990f8a24","slug":"second-installment-of-rs-9296-lakh-released-for-manikpur-drinking-water-scheme-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-131016-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मानिकपुर पेयजल योजना को 92.96 लाख की दूसरी किस्त अवमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मानिकपुर पेयजल योजना को 92.96 लाख की दूसरी किस्त अवमुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। नगर पंचायत मानिकपुर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने 92.96 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। यह धनराशि राज्य सेक्टर कार्यक्रम की पेयजल हेतु व्यवस्था योजना के तहत तीन नलकूप स्थापना पर खर्च की जाएगी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने इन कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 में शुरू हुए इन कार्यों के लिए 117.96 लाख रुपये की निविदा स्वीकृत हुई थी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 118.12 लाख रुपये की वित्तीय प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। अब शेष द्वितीय किस्त के रूप में 92.96 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इन कार्यों में नगर पंचायत मानिकपुर, सरहट के वार्ड संख्या-एक वाल्मीकि नगर पूर्वी, वार्ड संख्या-छह गोविंद नगर और वार्ड संख्या-सात पटेल नगर में एक-एक नलकूप स्थापित करना शामिल है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी मानिकपुर को निर्देश दिए कि स्वीकृत चालू विकास कार्यों को बिना किसी देरी के पूरा कराएं, जिससे कि जनता को इसका लाभ मिल सके।
Trending Videos