सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two kilos per quintal are being deducted at the wheat procurement center.

Chitrakoot News: गेहूंं खरीद केंद्र में प्रति क्विंटल दो किलों की कटौती की जा रही

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two kilos per quintal are being deducted at the wheat procurement center.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन की टीम ने शहर के गल्ला मंडी केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों की समस्या सुनीं। किसानों ने खरीद केंद्र पर प्रति क्विंटल दो किलो की कटौती का आरोप लगाया है। यूनियन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि यूनियन के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर की गल्लामंडी में खुले तीन केंद्रों का निरीक्षण किया। इंद्रजीत सिंह व जगनाथ सिंह ने बताया कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है। किसानों ने गल्लामंडी में बैठक कर जिला खाद्य वितरण अधिकारी अविनाश कुमार झा, सहकारिता विभाग के उप निबंधक राजेंद्र कुमार व पीसीएफ प्रबंधक रणजीत कुमार मौर्य को मौके पर बुलाया। अधिकारियों ने दूसरे पल्लेदारों की व्यवस्था करने व गोदामाें को खाली कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, शैलेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, नरेश सिंह, सिद्धार्थ राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed