सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider's father killed, two children injured in truck collision

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, दो बच्चे घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 03 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's father killed, two children injured in truck collision
फोटो-03 सीकेटीपी 18 कैलाश चंद्र फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बरहट गांव में रविवार दोपहर एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। इस हादसे में उनका बेटा और एक अन्य बच्चा घायल हो गए। मृतक मानिकपुर के एक स्कूल से बच्चों को लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार हेलमेट पहने थे।
Trending Videos




सरधुवा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी रामलाल ने बताया कि उसका बेटा कैलाश चंद्र गुप्ता (40) सुबह मानिकपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय से अपने बेटे यश गुप्ता (12) व पड़ोसी अमित (13) को लेने बाइक से गए थे। दोनों कक्षा छह में पढ़ते हैं। वहां दोपहर को लौटते समय बरहट के पेट्रोल पंप के बगल में स्थित ढाबा के पास कुछ देर के लिए रुके थे। वहां से चलते ही पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे कैलाश चंद्र की मौत हो गई। जबकि बेटा यश व अमित मामूली रूप से घायल हो गए। बच्चों ने ही परिजनों व पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद चालक मय ट्रक के वहां से भाग निकला। बताया कि कैलाश चंद्र के एक बेटा व एक बेटी महक गुप्ता व पत्नी केतकी देवी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंचे तो बाइक चालक की मौत हो चुकी थी। ट्रक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed