सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers advised to reduce chemical fertilizers

Chitrakoot News: किसानों को रासायनिक खाद कम करने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 03 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers advised to reduce chemical fertilizers
फोटो 03 सीकेटीपी 11 गोष्ठी में मौजूद किसान। संवाद
विज्ञापन
खोही। दीनदयाल शोध संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां ने ग्राम गुलुआ व मझगवां बांका में किसानों के लिए गोष्ठी आयोजित की। इसमें किसानों को फसल में रासायनिक खाद का उपयोग कम करने की जानकारी दी गई।
Trending Videos




कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय चौरसिया ने रासायनिक खाद के बजाय संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्वों के उचित अनुपात में उपयोग की सलाह दी। चौरसिया ने गोबर की खाद, हरी खाद और वर्मी कंपोस्ट खाद डालने को भी कहा। कृषि प्रसार विशेषज्ञ पंकज शर्मा ने उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से उर्वरा शक्ति में कमी और स्वास्थ्य पर बुरे असर की जानकारी दी। किसानों को मिट्टी की जांच कराने और फसल चक्र के अनुसार खेती करने की सलाह भी दी गई। इस मौके पर किसान राजेश सिंह, उमेश तिवारी, रामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed