फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cash and jewelry stolen from an empty house

Chitrakoot News: सूने घर से नकदी सहित जेवर पार

Fri, 23 Oct 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from an empty house
मानिकपुर (चित्रकूट)। नगर के शिवनगर मोहल्ले में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पड़ोसियों से घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिवनगर निवासी अतुल राजपूत ने बताया कि वह 21 अक्तूबर को परिवार सहित गांव गए थे। इसी का फायदा उठाकर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी और जेवरात समेट लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो अतुल को फोन पर सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। नकदी और जेवर गायब थे। सूचना पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी से जेवर और नकदी चोरी
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर में एक सूने घर में अलमारी का लॉक तोड़ कर चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिया। परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। लैना बाबा रोड आरा मशीन के पास शिवरामपुर निवासी विजय शंकर ने बताया कि 10 अक्तूबर को वह सपरिवार हरिहरपुर में अपनी बहन के यहां गया था। 11 अक्तूबर की सुबह लौटा तो घर की कुंडी और ताला टूटा पड़ा था। अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। 20 हजार रुपये नकद, सोने व चांदी के जेवर गायब थे। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि तहरीर पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed