सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity has been out for seven days, and the drinking water crisis has deepened.

Chitrakoot News: सात दिन से बिजली गायब, पेयजल संकट गहराया

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 12 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity has been out for seven days, and the drinking water crisis has deepened.
फोटो 11 सीकेटीपी 17 मऊ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बिजली लाइन। संवाद - फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ । सात दिन पहले आई तेज आंधी से मऊ व भरतकूप क्षेत्र के कई गांवों में धड़ाम विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। इससे उपभोक्ता पेयजल सहित कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों को दूसरे गांवों से ड्रमों में पानी भर कर लाना पड़ता है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं विभाग एक-दो दिनों में सभी गांवों में आपूर्ति बहाल होने का दावा कर रहा है।
Trending Videos


मऊ क्षेत्र के खंडेहा के पटपरहा गांव में सात दिन पहले आई तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली की तार टूट कर गिर गए थे। इससे गांव में पूरी तरह बिजली बाधित हो गई थी। ग्रामीणों को सबसे अधिक समस्या पेयजल की हो गई। हैंडपंप भी दगा दे रहे हैं। मजबूरी में ग्रामीण दूसरे गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ड्रम भरकर पानी ला रहे हैं। ग्रामीण संतोष सिंह एवं अनिल सिंह ने बताया कि बिजली के तार गिरने की वजह से समस्या है। पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ता है। कई बार सूचना देने के बाद भी टूटे तारों को जोड़ने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिन से अंधेरे में भैंसौधा गांव



भरतकूप क्षेत्र के भैंसौधा गांव के 150 आबादी वाले फरैहन पुरवा में पांच दिन से तीन-चार बिजली खंभे गिरने से तार टूट गए हैं। इससे गांव में पेयजल की समस्या गहरा गई है। गांव के रामलखन पयासी, अंकित मिश्रा, दिनेश मिश्रा, सोहनलाल, लालू यादव का कहना है कि शिकायत के बाद भी खंभे नहीं हटाए गए। तत्काल टूटे हुए बिजली तारों को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। इससे लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा भरतकूप के कुम्हारन पुरवा व गोबारिया बुजुर्ग के मजरा में भी अभी विद्युत आपूर्ति बंद है।



बोले जिम्मेदार



छह दिन पहले आई तेज आंधी व तूफान से विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। लगातार कर्मचारी लगे हुए हैं, एक-दो दिनों में सभी गांवों में आपूर्ति बहाल हो जाएगी।



-आरके यादव, अधीक्षण अभियंता।

फोटो 11 सीकेटीपी 17 मऊ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बिजली लाइन। संवाद

फोटो 11 सीकेटीपी 17 मऊ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बिजली लाइन। संवाद- फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed