{"_id":"6a7a19551f47a50b8900cc0b","slug":"kisan-sabha-launched-a-fill-the-jails-agitation-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-134852-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: किसान सभा ने किया जेल भरो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: किसान सभा ने किया जेल भरो आंदोलन
विज्ञापन
फोटो न- 10 सीकेटीपी 15 तहसील परिसर में प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो न- 10 सीकेटीपी 15 तहसील परिसर में प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता। संवाद
प्रशासन ने हिरासत में लेने से किया इन्कार
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। किसान सभा ने सोमवार को किसानों व मजदूरों की मांगों पर जेल भरो आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय यादव को सौंपा। हालांकि प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने से इन्कार कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्र प्रसाद मिश्र ने किसानों व मजदूरों के शोषण, बिजली कटौती और पेयजल संकट का आरोप लगाया। उन्होंने महिलाओं व दलितों के उत्पीड़न और स्कूल-कॉलेज बंद होने का भी जिक्र किया। 63 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सूची दी गई पर पुलिस ने हिरासत से इन्कार किया।
ज्ञापन में मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य और फसल खरीद की कानूनी गारंटी की मांग की गई। किसानों का कर्ज माफ करने, नया श्रम कानून वापस लेने और स्मार्ट मीटर व बिजली निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग थी। इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह, राजराम, चुनकू राम पाल, शिव मोहन यादव, लल्लू राम, गिरधर मिश्रा, शिव प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, राम प्रताप आदि मौजूद रहे।