{"_id":"69c2e4f78b390416df09110a","slug":"minister-in-charge-reviews-development-works-and-law-and-order-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-128770-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला प्रभारी मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने मंगलवार को विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर प्रगति ली। आरईएस की समीक्षा में अधिशासी अभियंता नदारद मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने की नसीहत दी। कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग को जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने और रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिया। राजस्व कम आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधीक्षण अभियंता को राजस्व वसूली में बढ़ोतरी के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों के किनारे से खुदाई के निर्देश दिए, ताकि आवागमन बाधित न होने पाए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनुपस्थिति पाए गए। जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में विभागाध्यक्ष स्वयं उपस्थित हों, सहायक नहीं। लापरवाही बरतने वाले विभागों के विरुद्ध मुख्यमंत्री स्तर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप रिवर फ्रंट का प्राक्कलन तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। रसीद बांध के अवशेष लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सिंचाई एवं राजस्व विभाग को समन्वय बनाकर समिति गठित करने को कहा सहायक श्रमायुक्त को पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना विलंब देने का निर्देश दिया गया। मंत्री ने बताया कि सरकार ने मनरेगा कार्य दिवसों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में जघन्य अपराधों में कमी आने और गृह भेदन पर प्रभावी अंकुश लगने की जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को ''''एक जनपद एक उत्पाद'''' के स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और रैंकिंग में सुधार लाएं
प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अपनी रैंकिंग में सुधार करने और ए ग्रेड बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन जनसेवा के लिए आवश्यक है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। साथ ही निर्देशों का सौ फीसद अनुपालन कराने का आश्वासन दिया।
-- -- -- -- -- - सम्मान और प्रोत्साहन प्र प्रभारी मंत्री ने चिकित्सालय के एक्सरे विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त तीन एक्सरे टेक्नीशियन मानसिंह, सर्वेश कुमार और लाखन लाल सिंह को प्रमाण पत्र वितरित किए।
Trending Videos