सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four teenagers drowned while bathing in the Bagen River, two died.

Chitrakoot News: बागेन नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, दो की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 31 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four teenagers drowned while bathing in the Bagen River, two died.
फोटो 31 सीकेटीपी 10 घटना के बाद पहाड़ी अस्पताल पहुंचे परिजन।
विज्ञापन
चित्रकूट/ पहाड़ी। बागेन नदी में नहाने गए चार किशोर डूब गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दो किशोरों को सुरक्षित बचा लिया लेकिन गहरे पानी के कारण दो को नहीं बचाया जा सका। काफी देर तक चली खोजबीन के बाद दोनों के शव नदी से बरामद हुए, जिन्हें सीएचसी पहाड़ी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

ओरा गांव निवासी पप्पू ने बताया कि भतीजा शियम (11) और उसका बड़ा भाई शिव पूजन (14) अपने पिता नवल राजपूत को घरेलू सामान देने के लिए खेत गए थे। खेत से करीब एक किमी दूर स्थित बागेन नदी के नकटी घाट पर वे नहाने चले गए। इसी दौरान, पड़ोसी परिवार के विकास (09) और उसका बड़ा भाई गगन (13) भी उसी घाट पर नहाने पहुंचे। सभी चार किशोर एक साथ नदी में नहाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक, नदी के गहरे पानी में जाने से वे डूबने लगे। कुछ दूरी पर मौजूद लोगों ने शोर सुना और तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिव पूजन और गगन को किसी तरह पानी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, शियम और विकास गहरे पानी में डूब गए। शियम और विकास के डूबने पर दोनों परिवारों को इसकी जानकारी दी गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया।
बाद में गोताखोरों की मदद से काफी देर तक चले खोजबीन अभियान के बाद शियम व विकास के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ले गई। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने राजस्व टीम को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई। मामले की जांच की जा रही है।
----------
दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़
इस घटना ने दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शियम ओरा के बड़ी बरबरी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था, उसके दो भाई शिव पूजन और विमल हैं। उसकी मां मंतू देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, विकास, कक्षा तीन में पढ़ता था, उसके दो भाई गगन और आकाश, और दो बहन मोहिनी व नैना हैं। उसकी मां रेनू देवी का भी बुरा हाल है।

फोटो 31 सीकेटीपी 10 घटना के बाद पहाड़ी अस्पताल पहुंचे परिजन।

फोटो 31 सीकेटीपी 10 घटना के बाद पहाड़ी अस्पताल पहुंचे परिजन।

फोटो 31 सीकेटीपी 10 घटना के बाद पहाड़ी अस्पताल पहुंचे परिजन।

फोटो 31 सीकेटीपी 10 घटना के बाद पहाड़ी अस्पताल पहुंचे परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed