सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Monday was the hottest day of May, reaching 46.4 degrees Celsius.

Chitrakoot News: 46.4 डिग्री पहुंचा पारा, मई का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 19 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day of May, reaching 46.4 degrees Celsius.
फोटो 18 सीकेटीपी-50-सुबह 10 बजे धूप से बचाव के लिए सर को कपड़े से ढककर निकलती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मई महीने में गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सात बजे से ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया, जिसके चलते सुबह 10 बजे के बाद सड़कें सूनी हो गईं और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
Trending Videos




मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार से जिले में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है। फिलहाल, लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग छांव तलाशते नजर आ रहे हैं। रामघाट स्थित मंदाकिनी तट पर भी दोपहर में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मरीजों की संख्या में वृद्धि : गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल चित्रकूट में सिर दर्द, उल्टी, चक्कर और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रही। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तेज धूप और लू के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है।

फोटो 18 सीकेटीपी-50-सुबह 10 बजे धूप से बचाव के लिए सर को कपड़े से ढककर निकलती महिलाएं। संवाद

फोटो 18 सीकेटीपी-50-सुबह 10 बजे धूप से बचाव के लिए सर को कपड़े से ढककर निकलती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed