सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Officers inspected wheat procurement at procurement centers, one contractor blacklisted

Chitrakoot News: अफसरों ने क्रय केंद्रों पर देखीं गेहूं खरीद, एक ठेकेदार काली सूची में

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 12 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Officers inspected wheat procurement at procurement centers, one contractor blacklisted
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद के अफसरों ने गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और वहां पर गेहूं खरीद का जायजा लिया। दो जगहों पर कमियां मिलीं। चकौंध केंद्र पर लापरवाही मिलने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की। जबकि एक क्रय केंद्र प्रभारी से जवाब तलब किया।
Trending Videos

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और जिला खाद्य विपणन अधिकारी समेत अन्य अधिकारी गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इस पर गठित टीमों ने केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीपैक्स चकौंध क्रय केंद्र पर कमी मिली। केंद्र के हैंडलिंग ठेकेदार हनुमत कॉन्ट्रैक्टर्स हरदोई को लापरवाही के लिए ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। अन्य गेहूं क्रय केंद्रों पर कोई अनियमितता नहीं मिली। अधिकारियों ने सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों का शोषण न करने की कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत मिलने पर कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में अब तक 1984 किसानों से 8681.25 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed