{"_id":"69ee63597b35b60e2b017248","slug":"scorching-heat-wreaks-havoc-thirsty-travelers-distressed-residents-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-130190-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का कहर: प्यासे यात्री, बेहाल लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का कहर: प्यासे यात्री, बेहाल लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26सीकेटीपी-04- बस स्टैंड में लगे वॉटर कूलर गर्म पानी लेते बच्चे। संवाद
- फोटो : रघुनाथपुर गांव के निकट राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, और इस गर्मी का असर सार्वजनिक व्यवस्थाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगे वॉटर कूलर या तो बंद हैं या फिर उनसे गर्म पानी निकल रहा है, जिससे यात्रियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वॉटर कूलरों की टोटियां सूखी मिलीं। भीषण गर्मी में प्यास से बेहाल लोग कूलरों के पास पहुंचते हैं, लेकिन पानी न मिलने पर निराश होकर लौट जाते हैं।
-- -- -- -- -- -
फोटो 26सीकेटीपी-04- बस स्टैंड में लगे वॉटर कूलर गर्म पानी लेते बच्चे। संवाद
वॉटर कूलर से निकल रहा गर्म पानी
कर्वी स्थित अस्थाई रोडवेज बस स्टॉप पर लगे दो वॉटर कूलर में से एक से गर्म पानी निकल रहा था, जबकि दूसरे में पानी ही नहीं था। दोपहर के समय यहां यात्रियों की भीड़ रहती है, लेकिन पानी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान दिखे।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो 26सीकेटीपी-05-बेड़ी पुलिया तिराहे में हैंडपंप में पानी पीते यात्री। संवाद
हैंडपंप बना सहारा
चित्रकूट दर्शन मार्ग के प्रमुख बेड़ी पुलिया तिराहे पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं, लेकिन न तो प्याऊ खुला है और न ही ठंडे पानी का इंतजाम। दोपहर में बस रुकने पर यात्री पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। कुछ लोगों ने हैंडपंप से पानी पीकर प्यास बुझाई।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो-26 सीकेटीपी 06- रेलवे स्टेशन में लगे वॉटर बूथों से गर्म पानी पीते यात्री। संवाद
रेलवे स्टेशन पर मिल रहा गर्म पानी
चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर इन दिनों होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चलते भीड़ है। इसके बावजूद, वॉटर बूथों से गर्म पानी निकल रहा है। मजबूरी में यात्रियों और अभ्यर्थियों को वही पानी पीना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
-- -- -- --
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि शहर के सभी वॉटर कूलरों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। भीषण गर्मी में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
Trending Videos

फोटो 26सीकेटीपी-04- बस स्टैंड में लगे वॉटर कूलर गर्म पानी लेते बच्चे। संवाद- फोटो : रघुनाथपुर गांव के निकट राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश करते लोग।

कमेंट
कमेंट X