सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Somnath Temple road dispute resolved, construction to begin at Rs 2.5 crore

Chitrakoot News: सोमनाथ मंदिर मार्ग का विवाद सुलझा, ढाई करोड़ से होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 12 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Somnath Temple road dispute resolved, construction to begin at Rs 2.5 crore
विज्ञापन
चित्रकूट। क्षेत्र के ऐंचवारा से चर स्थित सोमनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते के निर्माण का विवाद सुलझ गया है। जल्द ही ढाई करोड़ से मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य होगा। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
Trending Videos

यह मार्ग करीब चार किलोमीटर लंबा है। नहर पटरी से चर गांव व मंदिर तक का रास्ता भी काफी समय से खराब था, इससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। धर्मार्थ कार्य योजना के तहत सड़क के चौड़ीकरण के लिए 264 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया था। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हुआ था, लेकिन मंदिर के पहले रास्ते के विवाद के कारण इसे रोकना पड़ा था। अब विवाद का निपटारा हो गया है। लोनिवि के निर्माण खंड के सहायक अभियंता नीरज सक्सेना ने बताया कि सड़क निर्माण में विवाद की वजह से रुकावट आई थी। विवाद का निपटारा हो गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, इसके लिए 5.43 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस सड़क के बनने से मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed