सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The mercury continues to rise, reaching 40 degrees.

Chitrakoot News: लगातार बढ़ रहा पारा, 40 डिग्री पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 12 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The mercury continues to rise, reaching 40 degrees.
फोटो 12 सीकेटीपी 25 धूप से बचने के लिए छाता लगाकर बच्चे के साथ जाती महिला। संवाद - फोटो : मनु वर्मा। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। इस तापमान ने लोगों को 43 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास कराया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों तापमान और बढ़ने के आसार हैं।
Trending Videos

कृषि विज्ञान केंद्र गढ़ीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा के अनुसार, मंगलवार को पारे में दो डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस भीषण गर्मी के कारण दिन के समय सड़कों पर आवाजाही लगभग न के बराबर रही। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर रहे।वहीं बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की प्रबल आशंका है। मई के महीने में यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब तापमान में यह वृद्धि देखी जा रही है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा और मई के तीसरे हफ्ते तक यह तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
-----------
सेहत का रखें ख्याल
गर्मी से बचने के लिए डॉक्टरों ने एडवाइजरी जारी की है। जिला अस्पताल के डॉ. आरबी लाल ने गर्मी में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, लस्सी और छाछ आदि पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच सीधे धूप न निकलने की सलाह दी। बाहर निकलते समय हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। सिर को कपड़े या टोपी से ढकना भी जरूरी है। अगर किसी को लू लगने के लक्षण जैसे तेज बुखार, सिरदर्द या चक्कर आएं, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

फोटो 12 सीकेटीपी 25 धूप से बचने के लिए छाता लगाकर बच्चे के साथ जाती महिला। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 25 धूप से बचने के लिए छाता लगाकर बच्चे के साथ जाती महिला। संवाद- फोटो : मनु वर्मा। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed