{"_id":"6a0366cb9872078f0808b778","slug":"the-porters-who-were-on-strike-for-more-than-five-days-in-galla-mandi-handed-over-the-demand-letter-to-the-secretary-and-commission-agents-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130965-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गल्लामंडी में पांच दिन से भी हड़ताल पर रहे पल्लेदार, सचिव, आढ़तियों को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गल्लामंडी में पांच दिन से भी हड़ताल पर रहे पल्लेदार, सचिव, आढ़तियों को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 12 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। गल्ला मंडी में पल्लेदारों की हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही, जिससे कारोबार तरह प्रभावित रहा। पल्लेदार अपनी मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जो पिछले पांच साल से नहीं बढ़ी है। उन्होंने मंडी सचिव और आढ़तियों को मांग पत्र सौंपा है।
पल्लेदारों ने पिकअप, ई-रिक्शा और बैलगाड़ी में प्रति बोरा पांच रुपये देने की मांग की है। इसके अलावा, अनाज का ढाला कराने, काँटा कराने और बड़ी गाड़ी में बोरा लोडिंग कराने पर प्रति बोरा 15 रुपये की दर से भुगतान मांगा गया है। उन्होंने कार्य का समय सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक निर्धारित करने की भी मांग की है। यदि कार्य इस समय से अधिक होता है, तो प्रति बोरा छह रुपये अतिरिक्त देने की शर्त रखी गई है। पल्लेदार शिवमोहन ने बताया कि आढ़ती उनका शोषण कर रहे हैं और जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल से किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं, क्योंकि किसानों को अपने बोरे खुद उतारने पड़ रहे हैं।
गल्ला व्यापार संघ के महामंत्री गुलाब गुप्ता ने बताया कि पल्लेदारों ने उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है। उनकी मांगों पर विचार करने के लिए आढ़तियों की एक बैठक बुलाई जाएगी। गल्ला मंडी के प्रभारी सचिव अजय कुमार ने भी पल्लेदारों से वार्ता की है। उन्होंने बताया कि आढ़तियों को जानकारी दे दी गई है और हड़ताल जल्द समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos