{"_id":"6a022c126dbfa0faba099ffd","slug":"the-temperature-is-expected-to-exceed-45-degrees-in-the-third-week-of-may-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-130893-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मई के तीसरे सप्ताह में तापमान 45 डिग्री पार जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मई के तीसरे सप्ताह में तापमान 45 डिग्री पार जाने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 12 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11 सीकेटीपी 25 धूप से बचने को दुपट्टे से सिर ढककर जाती महिला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार माह के तीसरे सप्ताह में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, यह राहत की स्थिति अधिक समय तक बने रहने की उम्मीद नहीं है।
कृषि वैज्ञानिक गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा बताते हैं कि चित्रकूट में आने वाले हफ्तों में तापमान में लगातार वृद्धि होगी। 12 मई को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 13 से 16 मई तक यह 42 डिग्री तक जा सकता है। 17 मई को तापमान 43 डिग्री, जबकि 18 और 19 मई को यह 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
20 मई तक तापमान 45 डिग्री के पार जाने की प्रबल आशंका है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही लू चलने का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 17 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिसमें चित्रकूट भी शामिल है। इस भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।
सतर्क रहें लोग: जिला अस्पताल के डॉ. आरबी लाल बताते हैं कि भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सलाह दी है कि वे दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और अपने सिर को ढक कर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें, क्योंकि वे गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
Trending Videos