सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three people, including a woman, were injured in a scuffle after being prevented from taking away free flour.

Chitrakoot News: मुफ्त में आटा ले जाने से रोकने पर मारपीट, महिला समेत तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 12 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman, were injured in a scuffle after being prevented from taking away free flour.
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा के रमपुरवा गांव में बिना पैसा दिए चक्की से आटा ले जाने का विरोध करने पर मारपीट हो गई। मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
Trending Videos

रमपुरवा निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि उसके भतीजे की सात मई को शादी थी। परिवार के सभी लोग गए हुए थे। घर पर महिलाएं थीं। उसी दौरान गांव का रामप्रताप आया और उसके भाई की चक्की से बिना रुपये दिए आटा ले जाने लगा तो उसकी भाभी ने रोका। इस पर भाभी को गाली-गलौज करते हुए चक्की बंद कराने की धमकी दी। सभी लोग बरात से लौट कर आए तो भाभी ने जानकारी दी। रामप्रताप से विरोध जताया तो उसको व भतीजे कुलदीप को ट्रक से कुचल कर मारने की धमकी दी। बताया कि पुलिस से शिकायत करने जा रहा था तो रास्ते में रामप्रताप, रामचंद्र, वीरेंद्र, महेंद्र, भोले, शारदा, अनीता, राजरानी ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसके भाई अशोक व रमेश को भी पीटा। घायल होने पर परिजनों ने सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया, वहां से रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed