{"_id":"6a7b62b77e0611051b011da2","slug":"today-a-holy-dip-of-faith-will-be-taken-during-the-brahma-muhurat-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-134904-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आज ब्रह्म मुहूर्त में लगेगी आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आज ब्रह्म मुहूर्त में लगेगी आस्था की डुबकी
Tue, 11 Aug 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11 सीकेटीपी 13 अमावस्या पर परिक्रमा मार्ग पर हिलोरे मारती आस्था। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सावन अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बुधवार को भोर में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। पुरोहितों के अनुसार इस स्नान में पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
मंगलवार शाम से ही जनपद समेत अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। रामधुन गाते और नाचते हुए जत्थे आगे बढ़ रहे थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया।
इसके बाद उन्होंने भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की। कई श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पैदल यात्रा कर रहे हैं। कुछ भक्तों दंडवती परिक्रमा की। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी अरुण कुमार सिंह व अपर एसपी पीयूष कांत राय ने धर्मनगरी में घाटों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने कहा कि जोनल व सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। भीड़ वाले इलाके में विशेष निगरानी रखी जाए। यातायात के लिए डायवर्जन प्लान का विशेष ध्यान रखा जाए।
-- -- --
पांच जोन व 15 सेक्टरों में बंटा मेला
मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच जोन व 15 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी क्षेत्र मेें 07 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 9 प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष 27, 118 उप निरीक्षक, एलआईयू की टीम सहित 367 हेड कांस्टेबल, यातायात विभाग के 14 हेेड कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा एक डॉग स्क्वायड, सहित पीएसी की एक प्लाटून शामिल है।
-- -- -- --
मेले के लिए चलाई गईं दो विशेष ट्रेनें
चित्रकूट। सावन अमावस्या मेला के लिए उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल ने दो विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार दोनों ट्रेनें आरेछा, बरुआसागर, निवाड़ी मऊरानीपुर, हरपालपुर, महोबा और बांदा होते हुए चित्रकूट पहुंचेंगी। पहली मेला स्पेशल ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। यह चित्रकूट शाम 5 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन रात 7 बजकर 25 मिनट पर चित्रकूट से झांसी के लिए रवाना होगी। दूसरी मेला एक्सप्रेस ट्रेन झांसी से रात 8 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। यह चित्रकूट रात 3 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम से सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर चलकर रात 11 बजकर 10 मिनट पर झांसी पहुंचेगी। (संवाद)