Chitrakoot: नंदगोपाल नंदी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रध्वज थामकर सड़कों पर उतरे हजारों नागरिक
Chotrakoot News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्रकूट में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सर्किट हाउस से शुरू हुई यह यात्रा शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा में प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत चित्रकूट में भव्य और उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस देशभक्ति यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी' मुख्य रूप से शिरकत करने पहुंचे।
सर्किट हाउस से शहीद स्मारक तक उमड़ा जनसैलाब
यह भव्य तिरंगा यात्रा सर्किट हाउस से गाजे-बाजे और भारत माता के जयकारों के साथ शुरू हुई। यात्रा में शहर के युवाओं, स्थानीय नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर हिस्सा लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के बीच सर्किट हाउस से शुरू हुआ यह काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुआ।
हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है तिरंगा
यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि तिरंगा देश के अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और हर नागरिक के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर गर्व से राष्ट्रध्वज फहराएं और 'हर घर तिरंगा' अभियान को ऐतिहासिक बनाएं।