{"_id":"6a7cbcb462f3f7e494094372","slug":"a-30-meter-wide-bypass-will-be-constructed-around-the-city-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-134926-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शहर के चारों ओर बनाया जाएगा 30 मीटर का बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शहर के चारों ओर बनाया जाएगा 30 मीटर का बाईपास
Thu, 13 Aug 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट के प्रवेश द्वार कर्वी को अब जाम, धूल और हादसों से मुक्ति मिलने वाली है। महायोजना 2031 में शहर को चारों तरफ से घेरते हुए 30 मीटर चौड़ा बाईपास बनाने की तैयारी है। प्रशासन ने प्रस्ताव पर मंथन शुरू कर दिया है।
इस बाईपास के शुरू होते ही प्रयागराज और राजापुर की ओर से आने वाले 5000 से ज्यादा भारी वाहन रोजाना शहर के अंदर नहीं घुसेंगे। ये वाहन सीधे सीतापुर बाईपास से निकल जाएंगे। प्रशासन का अनुमान है कि इससे कर्वी के मुख्य बाजार, बस स्टैंड और जिला अस्पताल मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव 60 फीसदी तक कम हो जाएगा।
कर्वी चार जिलों का जंक्शन
कर्वी चार जिलों बांदा, महोबा, प्रयागराज और सतना का जंक्शन है। सुबह 9 से 11 और शाम 5 से 8 बजे स्कूल, अस्पताल और बाजार के समय जाम की समस्या आम है। पिछले एक साल में शहर में ओवरलोड वाहनों से कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
बाईपास की खासियत
- 18 किमी, 30 मीटर चौड़ा।
- बीच में डिवाइडर, दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट। जगह-जगह कट भी बनाया जाएगा।
- एनएच-35 प्रयागराज हाईवे, राजापुर रोड और सीतापुर-रामघाट मार्ग को सीधे जोड़ेगा
महायोजना-2031 से जुड़ी कड़ी
कर्वी महायोजना 2031 में शहर की आबादी तीन लाख अनुमानित है। प्लान में पहले से बाईपास का प्रावधान था। इसके बनने से कर्वी को सुव्यवस्थित और नियोजित शहर (प्लांड सिटी) का दर्जा मिलेगा और सीतापुर, रामघाट आने वाले 40 लाख श्रद्धालुओं को भी जाम से राहत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -
बाजार में बढ़ेंगे ग्राहक
ट्रक के डर से ग्राहक शहर में नहीं आते। बाईपास बनने के बाद बाजार में पैदल ग्राहक दोगुने हो जाएंगे। ओम केसरवानी, प्रदेश सचिव, उद्योग व्यापार मंडल।
लोगों को मिलेगी राहत
कलेक्ट्रेट से बस स्टैंड जाने में 20 मिनट लग जाते हैं। रिंग रोड बन गया तो पांच मिनट में पहुंच जाएंगे।- अजीत सिंह, जिलाध्यक्ष, बुंदेली सेना।
-- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- -- --
शहर को सुव्यवस्थित और नियोजित तरीके से बसाने के लिए महायोजना 2031 तैयारी की गई है। इस महायोजना के अनुसार ही कर्वी को नए तरीके से बसाया जाएगा। लगातार आबादी और वाहनों की संख्या में वृद्धि होने से कर्वी के चारों तरफ 30 मीटर का बाईपास बनाने का प्रावधान किया गया है।- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।

बोले जिम्मेदार