फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Minor student raped; condition critical following abortion.

Chitrakoot News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात से बिगड़ी हालत

Wed, 12 Aug 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 12 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Minor student raped; condition critical following abortion.
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी (17) शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती है। इसी कक्षा के चकौंध निवासी दीपक साहू (20) ने बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे छात्रा सात माह की गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

दीपक ने छात्रा का गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। छात्रा ने मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दीपक साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed