{"_id":"6a7b62d06bd13c6209089b88","slug":"wife-hangs-herself-15-days-after-husbands-death-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134900-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पति की मौत के 15 दिन बाद पत्नी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पति की मौत के 15 दिन बाद पत्नी ने लगाया फंदा
Tue, 11 Aug 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत नांदिन कुर्मियान गांव में फंदा लगाने से महिला की मौत हो गई थी। मंगलवार को मंदाकिनी नदी किनारे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
पुलिस तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। महिला के पति ने भी 15 दिन पहले फंदा लगा जान दे दी थी। दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था।
नांदिन निवासी बाबूलाल ने बताया कि उसके बेटे रिंकू (28) व जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी नीतू (23) से पुणे में काम करते समय प्रेम हो गया था। इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया था। बताया कि पुणे से एक माह पहले गांव में आए थे।
विज्ञापन
दोनों में दोबारा पुणे जाने को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने 15 दिन पहले दीवार में लगी खूटी में फंदा लगा कर खुदकुशी कर लिया था। बेटे के मौत के बाद बहू नीतू मानसिक रूप से परेशान थी।
बताया कि दो दिन पहले ही बेटे की तेरहवीं थी। इसके बाद बहू ने भी उसी खूटी में फंदा लगाकर जान दे दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ और पुल घाट के पास मंदाकिनी नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। मायके पक्ष के भी लोग पहुंचे। सदर विधायक अनिल प्रधान अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिजनों को ढांढस बंधाया।
थाना प्रभारी नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।