{"_id":"6ae5cf1b3ca26d3118052531","slug":"my-husband-is-a-constable-woman-climbs-tower-in-rampur-high-voltage-drama-lasts-two-hours-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही मेरा पति, उसको बुलाओ तभी उतरूंगी: रामपुर में टावर पर चढ़ी महिला, ढाई घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही मेरा पति, उसको बुलाओ तभी उतरूंगी: रामपुर में टावर पर चढ़ी महिला, ढाई घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Sat, 31 Oct 2026 04:51 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 31 Oct 2026 04:51 PM IST
सार
रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर सनकरा गांव के पास एक महिला बीएसएनएल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। महिला रामपुर में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को पति बताते हुए उसे मौके पर बुलाने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन
रामपुर में टावर पर चढ़ी महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
भोट थाना क्षेत्र के सनकरा गांव के पास शनिवार को सुबह एक महिला रामपुर-काठगोदाम हाईवे किनारे लगे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। महिला टावर के बीचों बीच पहुंचकर आत्महत्या की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
उसे टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
बताया गया कि महिला रामपुर में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को अपना पति बताते हुए उसे मौके पर बुलाने की जिद कर रही थी। इसी मांग को लेकर वह टावर पर डटी रही।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास कियालेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने मोबाइल फोन पर महिला से बातचीत कर उसकी समस्या सुनने और उचित समाधान कराने का भरोसा दिया।
इसके बाद करीब ढाई बजे महिला टावर से नीचे उतर आई। सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।