सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An unknown youth fell from a train near the station and died.

Deoria News: स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा अज्ञात युवक, माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
An unknown youth fell from a train near the station and died.
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बैतालपुर स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक चलती ट्रेन से अचानक गिर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गोविंदपुर पूर्वी ढाला से करीब 100 मीटर की दूरी पर शाम करीब चार बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक ट्रेन से नीचे गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने घटना को लेकर बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, हालांकि उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस आसपास के थानों, रेलवे स्टेशनों और सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि रेलवे ट्रैक और स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक किस ट्रेन से और किन परिस्थितियों में गिरा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
जीआरपी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी इस युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो वह नजदीकी पुलिस थाना या जीआरपी से संपर्क कर सूचना दें, जिससे मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके।द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed