{"_id":"697ced7bf48d9be4dc047f3d","slug":"area-panchayat-member-dies-after-consuming-poisonous-substance-deoria-news-c-208-1-deo1043-173735-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जहरीला पदार्थ खाने से क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जहरीला पदार्थ खाने से क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गौरी बाजार थानाक्षेत्र के ग्राम पथरहट निवासी विनोद मौर्य की गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था।
वह क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के ग्राम पथरहट निवासी अपने चार भाइयों में सबसे छोटे 40 वर्षीय विनोद मौर्य पुत्र लालू मौर्य गांव के वार्ड संख्या एक से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे।
पहले वह रोजी-रोटी के लिए वाहन चलाते थे। कुछ दिनों से बगल के मठियां माफी गांव में परिवार के साथ रहकर गांव के चौराहे पर सब्जी की दुकान लगा रहे थे। परिजनों के अनुसार घरेलू विवाद के कारण वह अवसाद की स्थिति में थे। इसके चलते बृहस्पतिवार की शाम उन्होंने जहर खा लिया। परिजन उन्हें सीएचसी गौरी बाजार ले गए जहां चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया।
स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उनकी मां गुड़िया देवी तथा पत्नी लालमुनी देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। पिता लालू मौर्य, बेटी सुप्रिया व सुनिधि तथा पुत्र प्रिंस सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवादआ
Trending Videos