सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cloudy in the morning, bright sunshine in the afternoon, and cold in the evening.

Deoria News: सुबह बादल..दोपहर में तेज धूप, शाम ढलते ही बढ़ी ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cloudy in the morning, bright sunshine in the afternoon, and cold in the evening.
विज्ञापन
देवरिया। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह ठंडी हवाओं और बादलों के बीच दिन की शुरुआत हुई। दोपहर में तेज धूप निकल आई, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई।
Trending Videos

सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवा के कारण लोग गर्म कपड़े में नजर आए। स्कूली बच्चों को ठंड में स्कूल जाने में परेशानी हुई। वहीं, बुजुर्गों को भी बदलते मौसम से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में धूप निकलने के बाद बाजारों में रौनक बढ़ गई। लोग जरूरी काम निपटाने और खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग धूप का आनंद लेते दिखे। शाम होते ही ठंडी हवा फिर चलने लगी, जिससे गलन बढ़ गई। कई जगहों पर बुजुर्ग और राहगीर आग तापते नजर आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोगों को सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed