सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Contract worker dies under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध हालात में संविदाकर्मी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Contract worker dies under suspicious circumstances
विज्ञापन
बघौचघाट। बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत एक आउटसोर्सिंग विद्युतकर्मी की बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, विशुनपुरा बाजार निवासी वाल्मीकि गोंड़ (40) पुत्र अमेरिका गोंड़ बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग कर्मी के रूप में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार की देर शाम वह विद्युत उपघर में अचेत अवस्था में पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
उधर, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीओ सिटी से मृतक की पत्नी को नौकरी देने एवं सरकार से बच्चों के भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि की मांग की। सीओ सिटी द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए।
मृतक की पत्नी बबीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे छाया, आदित्य, आशीष और आंशिक के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed