{"_id":"697ba64df10bfacfa5059662","slug":"cracks-in-the-new-building-drm-expressed-displeasure-deoria-news-c-7-1-gkp1066-1212480-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नए भवन में दरार, डीआरएम ने जताई नाराजगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नए भवन में दरार, डीआरएम ने जताई नाराजगीं
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), वाराणसी आशीष जैन ने बृहस्पतिवार को लार रोड, सलेमपुर और पिवकोल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन कार्य योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन भी किया।
इस बीच डीआरएम की नजर सलेमपुर रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल पर बन रहे महापुरुषों की तस्वीरों पर पड़ गई। इसे देखकर उन्होंने आपत्ति जताई और वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों से पूछा कि किसकी अनुमति पर ये तस्वीरें बनाई जा रही हैं। इस दौरान नए भवन में दरार देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
डीआरएम ने कहा कि इस तरह की तस्वीरों का दुरुपयोग हो सकता है। उन्होंने तत्काल इन तस्वीरों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाउंड्री वॉल पर महापुरुषों की तस्वीरों के बजाय फूल-पत्तियों, प्राकृतिक दृश्यों और ट्रेनों के डिब्बों से संबंधित चित्र बनाए जाएं, ताकि स्टेशन की सुंदरता भी बढ़े और किसी प्रकार का विवाद भी न हो।
संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पेंटिंग बदलवाने का आदेश दिया गया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-एक पर बने नए भवन का भी जायजा लिया। भवन में दरारें देख उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित जूनियर इंजीनियर को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए भवन में इस तरह की खामियां निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती हैं और इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। सही जानकारी न देने पर डीआरएम ने स्टेशन मास्टर मनोज कुमार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि खाली समय में स्टेशन परिसर का नियमित निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं पर नजर रखें। पिवकोल रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, स्टेशन पैनल, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, यात्री बेंचेज, सोलर पैनल, संरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा लार रोड रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने इस रेलखंड के रेलवे ट्रैक के रखरखाव, सिग्नलों की दृश्यता एवं समपार फाटकों की सेफ्टी आदि का निरीक्षण किया।
मंडल रेल प्रबंधक ने रेल पथ के बेहतर रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए संरक्षित रेल परिचालन के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन की सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ स्टेशन से परित्यक्त सामग्रियों को हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, सहायक मंडल इंजीनियर/ मऊ नीरज कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/मऊ वीरेन्द्र सिंह बोनाल आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos