फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Criminal with a 25,000 reward on his head arrested in police encounter

Deoria Crime: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; अवैध हथियार बरामद

Fri, 07 Aug 2026 11:57 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेवटर्क, देवरिया
अमर उजाला नेवटर्क, देवरिया Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 07 Aug 2026 11:57 AM IST
सार

मुखबिर की सूचना पर भाटपाररानी पुलिस चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग निकला।

विज्ञापन
Criminal with a 25,000 reward on his head arrested in police encounter
25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गुरुवार देर रात लार और भाटपाररानी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर भाटपाररानी पुलिस चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग निकला। सूचना मिलते ही लार पुलिस ने खरवनिया मोड़ पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन फिसलकर गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी की पहचान अजहर अंसारी पुत्र अहमद अंसारी, निवासी मटियरा जगदीश, थाना लार के रूप में हुई। वह भाटपाररानी थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध लार थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed