{"_id":"6a74dab94f8f24e1b90ac135","slug":"two-students-missing-for-three-hours-deoria-news-c-208-1-deo1016-188567-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूल जाने की बात कहकर तीन घंटे लापता रहे दो छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूल जाने की बात कहकर तीन घंटे लापता रहे दो छात्र
Fri, 07 Aug 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। स्कूल जाने की बात कहकर बृहस्पतिवार को घर से निकले दो छात्र तीन घंटे तक लापता रहे। परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को चनुकी मोड़ स्थित एक पिज्जा की दुकान से खोज लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि विद्यालय जाने का मन नहीं था, इसलिए घूमने लगे थे। दोनों को पुलिस ने परिवार वालों को सौंप दिया।
लार नगर के कोइरिटोला वार्ड निवासी सज्जू लारी बंगलूरू में प्राइवेट सेक्टर में काम करता है। घर पर पत्नी बच्चों को लेकर रहती हैं। बड़ा बेटा वार्ड स्थित इंग्लिश मीडिया स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। वहीं फत्तेहनगर वार्ड के मलिक अंसारी का बेटा भी इसी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। दोनों अपने-अपने घर से विद्यालय जाने की बात कहकर सुबह करीब आठ बजे निकले।
10 बजे के तक स्कूल नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रशासन के तरफ से परिवार वालों को फोन कर बताया गया कि दोनों बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे हैं। इस सूचना पर परिवार वाले सन्न रह गए। आनन-फानन आसपास ढूंढ़ने लगे। इसी बीच किसी ने लापता छात्रों की सूचना कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव को दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस नगर के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों छात्र बाजार के तरफ से लार मेहरौना मार्ग पर चनुकी मोड़ की तरफ जाते दिखे। पुलिस ने चनुकी मोड़ से दोनों को मंदिर के पास एक दुकान से पिज्जा खाते हुए खोज लिया। यह सूचना मिलते ही परिवार वालों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों को सकुशल खोजकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।