फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of viral fever patients at the health fair.

Deoria News: आरोग्य मेले में वायरल फीवर के मरीजों की भीड़

Mon, 10 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 10 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Crowd of viral fever patients at the health fair.
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसम के बदलाव के चलते मरीजों की तादाद में वृद्धि दर्ज की गई। वायरल फीवर के ज्यादा मरीज आए। 1843 मरीजों में 824 पुरुष, 807 महिलाएं एवं 212 बच्चे रहे।
विज्ञापन

मेजे में सांस के 115, पेट के 155, शुगर के 207, व त्वचा के 295 मरीजों का इलाज हुआ। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित 499 मरीजों का उपचार किया गया। टीबी के संभावित कुल 20, रक्त अल्पता के पांच, व हाइपरटेंशन के 111 मरीज पहुंचे। मेले को सकुशल संपन्न कराने में 55 डॉक्टरों व 200 पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल रहे।
विज्ञापन

उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आए 32 मरीजों का उपचार कर उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में त्वचा , सर्दी-जुकाम व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में जमील अहमद वारसी, शंभूशरण पांडेय, रामजी कुशवाहा,अशोक कुशवाहा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, मोतीचक ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में आयोजित आरोग्य मेले में 41 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मेले में वायरल बुखार, खुजली, खांसी, रक्तचाप, शुगर सहित सामान्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया गया। आरोग्य मेले में व्यास, मीरा, नारायण, संतोष, अंगिरा, जयदीप, सुभाष, सरवर अली की जांच कर मुफ्त में दवाएं दी गई। ये वायरल फीवर, खुजली,शुगर,उच्च रक्तचाप आदि से पीड़ित थे। जन आरोग्य में डॉ. सरफराज अहमद, फार्मासिस्ट संतोष कुमार त्रिपाठी, सुभाष सिंह, फिरोज अंसारी, तेज प्रताप शामिल रहे।

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 65 मरीजों का उपचार किया गया।चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के चलते वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही है। उन्होंने बचाव के लिए लोगों को धूप से बचने, ठंडा पानी से परहेज, गुनगुना पानी के प्रयोग करने व हल्का व सुपाच्य भोजन की सलाह दी। मेले में अशोक राजभर, बेबी,नूरजहां वायरल बुखार व बदन दर्द से पीड़ित थे। चंद्रिका प्रसाद व रामकिशन प्रसाद के शुगर की जांच कर दवाएं दी गई।सतीश और जयदेव को वायरल बुखार से साथ हाइपरटेंशन की शिकायत थी। मेले में एलटी तृप्ति ने बताया कि शुगर के 20, त्वचा के नौ, टाइफाइड के पांच व वायरल बुखार के 25 मरीजों की जांच की गई।
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 48 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed