सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deliberating on the issues faced by unaided schools

Deoria News: वित्तविहीन विद्यालयों की समस्याओं पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Deliberating on the issues faced by unaided schools
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन के 15वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को रुद्रपुर रोड स्थित एक स्कूल में शैक्षिक गोष्ठी एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वित्त विहीन विद्यालयों की चुनौतियों, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की समस्याओं तथा संगठन को और मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि अभयनाथ त्रिपाठी ने कहा कि वित्त विहीन विद्यालय ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, अनुशासन और आधुनिक संसाधनों के उपयोग पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक रामचंद्र मिश्रा ने कहा कि वित्त विहीन विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। सरकार के समक्ष विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखा जाएगा, ताकि इस व्यवस्था से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed