{"_id":"6a6f8f86a3b0bbe9be02c164","slug":"drm-to-inspect-barhaj-railway-station-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-188284-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे डीआरएम
Mon, 03 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक सोमवार को बरहज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसको देखते हुए रेलवे ने रविवार को परिसर की साफ-सफाई कराया। प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए पंखे लगवाए गए। बरहज में व्यापार और आवागमन के लिए अंग्रेजों द्वारा रेल लाइन बिछवाकर स्टेशन का निर्माण कार्य कराया गया था। व्यापार बंद होने के बाद चार बोगियों वाली बरहजिया सवारी ट्रेन बनकर रह गई है।
सोमवार को डीआरएम द्वारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने की जानकारी होते ही रेलवे ने स्टेशन परिसर के टूटे फर्श, बेंच आदि ठीक कराने के साथ पहली बार यात्रियों के लिए पंखे लगवाए हैं।
डीआरएम के आने की जानकारी होने पर लोगों को काफी उम्मीद है। चिंतामणि साहनी, जगदीश जायसवाल, मुन्ना बरनवाल आदि का कहना है कि रेल लाइन का विस्तार न होने से बरहज स्टेशन का विकास वर्षों से ठप है।
विज्ञापन
आलम यह है कि कर्मचारियों के लिए बनाए गए भवन, प्रतीक्षालय, शौचालय, प्याऊ आदि की व्यवस्था बदहाल है।
लोगों का यह भी कहना है कि गोदाम के जमींदोज होने के बाद अधिकतर भवन जर्जर हो गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि डीआरएम के जाने की सूचना मिली है।