फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shopkeepers receive notice for four-lane road construction.

Deoria News: फोरलेन निर्माण के लिए दुकानदारों को मिला नोटिस

Mon, 03 Aug 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers receive notice for four-lane road construction.
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग को चार लेन का बनाने के लिए कार्य आरंभ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण के लिए जमीन चिन्हित करे के साथ ही जद में आने वाले दुकानदारों, मकान मालिकों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि पेड़ कटने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगा।
विज्ञापन

रविवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने कोटवा मोड़ चौराहे से पुरुषोत्तमपुर मंदिर तक सड़क के दोनों किनारों की पैमाइश की। इस दौरान सड़क किनारे स्थित दुकानदारों और मकान मालिकों में अपने प्रतिष्ठानों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर उत्सुकता बनी रही। कई लोग अधिकारियों से सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई और सीमांकन संबंधी जानकारी लेते नजर आए। वहीं, अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर मौखिक रूप से हटने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता आलोक पांडेय ने बताया कि फोरलेन परियोजना को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध होगी, वहां धार्मिक स्थलों और प्रतिमाओं का सुव्यवस्थित पुनर्स्थापन कराया जाएगा। विभाग का दावा है कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed