{"_id":"6a6f8f0d92073ee3dd029234","slug":"five-temples-and-one-shrine-will-be-removed-for-the-four-lane-road-deoria-news-c-208-1-deo1035-188324-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फोरलेन के लिए हटाए जाएंगे पांच मंदिर और एक मजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फोरलेन के लिए हटाए जाएंगे पांच मंदिर और एक मजार
Mon, 03 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। देवरिया-कसया फोरलेन निर्माण की जद में आ रहे धार्मिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाएं हटाने की कवायद शुरू हो गई है। इसकी जद में पांच मंदिर और एक मजार भी आ रहा है।
उधर सड़क के दायरे में तीन हजार हरे पेड़ आ रहे हैं। इनकी कटान शुरू कर दी गई है। साथ ही 1400 बिजली के खंभों को हटाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
फोरलेन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने पैमाइश शुरू कर दिया है। देवरहा बाबा की तपोस्थली से तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को जोड़ने वाले देवरिया-कसया मार्ग की लंबाई 31.500 मीटर है। अभी तक इसकी चौड़ाई 10 मीटर थी। अब इस मार्ग की चौड़ाई 17 मीटर की जा रही है।
प्रत्येक लेन की चौड़ाई 7.5 मीटर और बीच दो मीटर का डिवाइडर बनेगा।
इसके निर्माण के लिए शासन ने 292 करोड़ 66 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 102.22 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के चलते कई धार्मिक स्थल और महापुरुषों की प्रतिमाएं इसकी जद में आ रही हैं, जिसे सड़क से हटाने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार, सड़क की जद में आने वाले देवालयों और प्रतिमाओं का जायजा लेकर उनका उचित पुनर्स्थापना किया जाना है।
भीमपुर गौरा के पास प्रस्तावित बाईपास के पास से निर्मित होने वाले इस फोरलेन सड़क के दायरे में आने वाले गौरा स्थित हनुमान मंदिर, पुरुषोत्तमपुर स्थित दो देवी मंदिर, डुमरी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रतिमा पड़ रही है।
इसके अलावा रामपुर कारखाना चौराहे पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, इसी से कुछ दूरी पर स्थित दुर्गा मंदिर, पास में स्थित मजार, गढ़ रामपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, नवतप्पी इंटर कॉलेज के समीप स्थित दुर्गा मंदिर को हटाया जाना है। इन्हें शिफ्ट किया जाएगा।