फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gold prices steadily rising; sales down by up to 30 percent.

Deoria News: लगातार महंगा हो रहा सोना, 30 प्रतिशत तक घटी बिक्री

Thu, 13 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gold prices steadily rising; sales down by up to 30 percent.
देवरिया। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर देवरिया के सराफा कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक बिक्री में करीब 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आई है। सोने के भाव में एक दिन ही में 1,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 12 दिन में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,610 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे भाव के कारण ग्राहक खरीदारी में पहले जैसी रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सराफा कारोबारी विकास वर्मा, प्रभाकर सोनी और अंकित ने बताया कि सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाजार में बिक्री प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री करीब 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गई है। सराफा बाजार अध्यक्ष हरदेव प्रसाद ने कहा कि सोने की बढ़ती कीमतों के साथ ही शहर में आए दिन नए-नए शोरूम खुलने का असर भी पुराने सराफा कारोबारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन में ही 24 कैरेट सोने की कीमत में 9,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी होने से बाजार का गणित बदल गया है। 12 दिन पहले जहां सोना 1,39,790 रुपये प्रति दस ग्राम था, वहीं अब 1,49,400 तक पहुंच गया है। कारोबारियों के मुताबिक महंगे सोने और बढ़ती प्रतिस्पर्धा का असर सीधे कारोबार पर पड़ रहा है।

...
त्योहारों पर बाजार चढ़ने के आसार
सराफा कारोबारियों को आने वाले त्योहारों के दौरान बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। सामान्य दिनों में सोने की ऊंची कीमतों के कारण बिक्री पर असर पड़ा है मगर त्योहारों के दौरान आभूषण खरीदने की परंपरा के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है। कारोबारियों का मानना है कि त्योहारों पर लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते हैं, जिससे मौजूदा सुस्ती कुछ हद तक कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed