{"_id":"68fe7824247a621af30be69f","slug":"heat-during-the-day-cold-in-the-evening-dry-weather-for-four-days-deoria-news-c-208-1-deo1010-166483-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिन में गर्मी, शाम को ठंड चार दिन शुष्क रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिन में गर्मी, शाम को ठंड चार दिन शुष्क रहेगा मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बंगाल की खाड़ी में इस समय बने निम्न दाब के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है।पश्चिम के साथ देवरिया के साथ पूर्वांचल के कुछ जिलों में बेमौसम बारिश की संभावना जताई गयी है।
27 से 31 अक्टूबर के बीच मौसम का मिजाज बदलेगा, पुरुवा हवा के प्रभाव से बारिश हो सकती है। तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक टीबी सिंह के अनुसार पूर्व मध्य अरब सागर पर व दाब से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणी के प्रभाव से वर्षा की परिस्थितियां बन रही है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय हल्की गर्मी और शाम को ठंड का एहसास जारी है। आर्द्रता 95 प्रतिशत तक दर्ज की गई, जिससे दिन में उमस और रात में हल्की ठंड का मिश्रित एहसास लोगों को हो रहा है। मौसम के इस बदलाव से अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
हालांकि सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया अक्टूबर के अंत और नवम्बर की शुरूआत में मौसम में ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।