सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hetimpur embankment construction project gets government approval

Deoria News: हेतिमपुर तटबंध निर्माण परियोजना को शासन से मिली मंजूरी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hetimpur embankment construction project gets government approval
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित छोटी गंडक नदी के तटबंध के सुरक्षात्मक कार्य के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस कार्य पर 2 करोड़, 66 लाख रुपये खर्च होंगे। इस कार्य से कस्बे की सुरक्षा के साथ-साथ सुंदरता भी बढ़ेगी।
Trending Videos

आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर स्थित छोटी गंडक नदी का पूर्वी किनारा कुशीनगर जिले की सीमा में जबकि पश्चिमी छोर देवरिया जिले की सीमा में है। कई वर्षों से नदी का रुख देवरिया जिले के गांवों की तरफ मुड़ रहा है। बांध व बगल के गांवों की सुरक्षा को देखते हुए पिछले साल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल के नीचे से दक्षिणी तरफ कुछ दूरी तक तटबंध की मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने तटबंध की सुरक्षात्मक कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था।
शासन स्तर से इस बड़ी परियोजना की स्वीकृति मिल गई है। पिछले सत्र में जहां तक कार्य हुआ था, अब वहां से करीब एक किलोमीटर आगे मठिया तक सुरक्षात्मक और सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed