{"_id":"6ade55ed4209f57e2b0d6014","slug":"jewelry-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-new-house-deoria-news-c-208-1-deo1022-195150-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नए मकान का ताला तोड़कर 50 हजार नकद और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नए मकान का ताला तोड़कर 50 हजार नकद और गहने चोरी
Mon, 26 Oct 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
भटनी। चकउर तिवारी गांव में चोरों ने नवनिर्मित मकान को निशाना बनाते हुए करीब 50 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये के गहने पार कर दिए। शनिवार की शाम घर लौटने पर दोनों भाइयों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गहनों के खाली डिब्बे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भटनी थाना क्षेत्र के चकउर तिवारी गांव निवासी अशोक यादव और छोटेलाल यादव सगे भाई हैं। दोनों ने गांव के बाहर नया मकान बनवाया है। अभी केवल दो कमरों में दरवाजे लगे हैं, जबकि मकान का बाकी हिस्सा खुला है। शनिवार को घर की महिलाएं पुराने मकान पर गई थीं। दोनों भाई भैंस के चारे का इंतजाम करने खेत में गए थे।
शाम को लौटने पर कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो करीब 50 हजार रुपये नकद और पायल, चेन, मंगलसूत्र व झुमके गायब थे। दरवाजे के पास गहनों के खाली डिब्बे पड़े मिले। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पीड़ितों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खाली डिब्बों को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।