{"_id":"6ade57e9cf6fb0a77c07dd13","slug":"inform-women-about-measures-for-safety-and-self-reliance-deoria-news-c-208-1-deo1049-195167-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिलाओं को बताए सुरक्षा और स्वावलंबन के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिलाओं को बताए सुरक्षा और स्वावलंबन के उपाय
Mon, 26 Oct 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत रविवार को जिलेभर में बहू-बेटी अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति टीमों ने गांवों और कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। महुआडीह के जंगल बेलवा, मदनपुर के करायलशुक्ल, एकौना के नारायणपुर औराई, सलेमपुर के ओवरब्रिज, भाटपाररानी के रतसिया मोड़, श्रीरामपुर के चित्रसेन बनकटा और बरहज के मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को जागरूक किया गया।
महिला पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। नए आपराधिक कानूनों, मुफ्त कानूनी सहायता और पारिवारिक परामर्श की सुविधाओं के बारे में बताया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1090, 1098 और 1930 की जानकारी देकर पंफलेट वितरित किए गए।