{"_id":"69f79c0ee32a5e1fb707e2fa","slug":"kalyan-yatra-swami-avimukteshwarananda-will-come-to-rudrapur-tomorrow-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-180925-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याण यात्रा : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कल आएंगे रुद्रपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याण यात्रा : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कल आएंगे रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 04 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गोरक्षा के महासंकल्प के साथ गोरखपुर से निकली ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की विश्व कल्याण यात्रा मंगलवार को रुद्रपुर पहुंच रही है।
यहां जगद्गुरु चरण पादुका पूजन, गोष्ठी व रुद्राभिषेक करेंगे। छह मई को बरहज के लिए प्रस्थान करेंगे। शंकराचार्य जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गोविष्टि यात्रा गोरक्षपीठ की धरती गोरखपुर से गोरक्षा का उद्घोष करते हुए पूर्वांचल के तीर्थों की ओर बढ़ रही है।
रुद्रपुर के विष्णु मंदिर के प्रमुख सेवादार अक्षित कुमार पांडेय ने बताया कि यह यात्रा तीन प्रमुख संकल्पों को लेकर चल रही है। यात्रा का उद्देश्य गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए केंद्रीय कानून बनवाना, मां गंगा की अविरलता-निर्मलता सुनिश्चित करना आदि है। संवाद
Trending Videos