सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mumbai Police arrested the rape accused and took him away.

Deoria News: मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, ले गई साथ

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police arrested the rape accused and took him away.
विज्ञापन
देसही देवरिया। दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में आई मुंबई पुलिस ने महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी को मुंबई लेकर रवाना हो गई।
Trending Videos

मुंबई के धारावी थानाक्षेत्र के एक पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि देवरिया जिले के महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक मुंबई में रहकर काम करता है। उसने इनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद अप्रैल माह में उसे भगा ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारावी थाने में 21 अप्रैल को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को जब इस बात की भनक लगी तो वह वहां से घर भाग आया। इसकी तलाश में शनिवार को मुंबई पुलिस जिले में पहुंची। महुआडीह पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ महुआडीह अमित कुमार राय ने बताया कि मुंबई में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर मुंबई रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed