{"_id":"697a5f0c4ad3c7816c0aff64","slug":"lic-agent-killed-in-road-accident-another-critical-deoria-news-c-208-1-deo1019-173590-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में एलआईसी एजेंट की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में एलआईसी एजेंट की मौत, दूसरा गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के पुलिस बैरिकेडिंग के पास मंगलवार की रात 10.30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एलआईसी एजेंट की मौत हो गई जबकि उनका दोस्त घायल हो गया। देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए थे। खुखुंदू क्षेत्र के शेरवां बभनौली डुमरिया टोला गांव निवासी राजेंद्र यादव (52) अपने दोस्त धनौती गांव निवासी मुन्ना यादव के साथ मंगलवार की रात में भटनी क्षेत्र के नकहनी में किसी के यहां भोजन करने गए थे। वह से अपने दोस्त को लेकर गांव के लिए निकले थे। राजेन्द्र यादव बाइक लेकर अभी भटनी भरथुआ मार्ग पर कोल्हुआ गांव के पुलिस बैरिकेडिंग के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग उछलते हुए सड़क पर जा गिरे और बाइक सड़क किनारे एक पेड़ पर अटक गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वाहनों की टक्कर होने पर बहुत तेज आवाज हुआ। जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों का कहना है कि घटना के दौरान राजेन्द्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि सांत्वना के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया। जहां डाक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। राजेन्द्र यादव एलआईसी एजेंट थे। इसी के सहारे परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।
घटना के बाद पत्नी उर्मिला देवी, बेटे विवेक, विनय, रोहित और मोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। तब तक सब लोग अस्पताल जा चुके थे। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
Trending Videos