{"_id":"6a6f8d8ba768b575640f689e","slug":"lover-from-azamgarh-attacks-girlfriends-brother-with-a-spade-deoria-news-c-208-1-deo1026-188318-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आजमगढ़ से आए प्रेमी ने प्रेमिका के भाई पर फावड़े से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आजमगढ़ से आए प्रेमी ने प्रेमिका के भाई पर फावड़े से किया हमला
Mon, 03 Aug 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसही देवरिया (देवरिया)। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की दूसरे धर्म की एक युवती ने आजमगढ़ जिले के अपने प्रेमी के मोबाइल नंबर को ब्लॉक किया तो नाराज प्रेमी रविवार को गिले-शिकवे दूर करने उसके घर आ पहुंचा।
घर वालों ने विरोध किया तो प्रेमी ने फावड़े से प्रेमिका के भाई पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। मौके पर जुटे गांव वालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया।
हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती का आजमगढ़ जिले के सत्यप्रकाश चौहान (24) से करीब दो सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बात होती थी और मिलना-जुलना भी था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले प्रेमिका ने प्रेमी से बात करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमी के बार-बार फोन करने पर उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद प्रेमी रविवार की शाम चार बजे प्रेमिका के घर आ धमका। प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ गया। इसी बीच प्रेमिका के भाई से उसकी गाली-गलौज शुरू हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रेमी सत्यप्रकाश ने अचानक पास में पड़े फावड़े को उठा लिया और युवती के भाई के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों ने किसी तरह से आरोपी प्रेमी को काबू कर पुलिस को सूचना दी। एसओ रामपुर कारखाना अश्वनी प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों में बहस के दौरान पास पड़े फावड़े को लेकर प्रेमी ने प्रेमिका के भाई पर वार कर दिया। हमले करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।