सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mentally challenged teenager raped by elderly man

Deoria News: मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mentally challenged teenager raped by elderly man
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी से दिव्यांग बुजुर्ग ने बुधवार को दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को मिली। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। राप्ती नदी के किनारे स्थित एक गांव निवासी किशोरी अक्सर गांव में घूमती है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। बताया जा रहा कि बुधवार की दोपहर बाद वह खेत की तरफ गई थी।
Trending Videos

इस दौरान सरसों के खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। आरोपी पैर से दिव्यांग बताया जा रहा है। घटना के बारे में किसी माध्यम से सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई। शुक्रवार की सुबह महिला पुलिस पीड़िता और उसकी मां से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी छपरा खुर्द पर दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में एफआईआर कर गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत सीओ हरिराम यादव ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस ने गांव में पूछताछ की।ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed