{"_id":"6a5532013fbd1a042604ef37","slug":"mother-cheated-on-girl-in-relationship-beat-brother-when-she-protested-deoria-news-c-208-1-deo1035-186749-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रिश्तेदारी में आई युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रिश्तेदारी में आई युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा
Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई युवती से छेड़खानी करने, विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट व जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सीतापट्टी गांव के सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुशीनगर जिले की रहने वाली युवती ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि वह तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात जुलाई को रिश्तेदार के घर शादी में गई थी। नौ जुलाई को वहां वलीमा था, इस दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट और जानमाल की धमकी दी। विरोध करने पर उसके भाई को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी युवक भाग गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सैफ अली, फैजान खान, भूना खान, समीर खान, इमाउल खान, इनामुल खान व रमीज खान पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।