सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pathardeva's daughter Atiya selected in SAI hostel

Deoria News: पथरदेवा की बेटी आतिया का साई हाॅस्टल में हुआ चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pathardeva's daughter Atiya selected in SAI hostel
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा विकास खंड के ग्राम पंचायत कौलाचक की रहने वाली होनहार बेटी एथलेटिक्स आतिया का भारतीय खेल प्राधिकरण वाराणसी में चयन हुआ है। आतिया अब सरकारी खर्चे पर सिंथेटिक ट्रैक पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों की ट्रेनिंग लेगी। उसके चयन पर बीईओ विजय कुमार ओझा, खेल शिक्षक अवधेश सिंह, निशांत मिश्र, प्रधान अबरार अहमद, सरफराज अहमद आदि ने बधाई दी है।
Trending Videos

कौलाचक गांव निवासी आतिया शुरू से ही होनहार है। हालांकि घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। उसके पिता रमजान खान पहलवान रह चुके हैं, जो वर्तमान में टेंपो चलाकर घर का खर्चा चलाते हैं। लेकिन अभाव को उसने कभी भी अपने लक्ष्य के लिए बाधक नहीं बनने दी। कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर के व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह के कुशल निर्देशन में वह दिन रात पसीना बहा कर एथलेटिक्स की प्रैक्टिस करती रही। अभी कुछ दिन पूर्व उसने अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। 12 मार्च 2026 को ट्रायल के बाद शुक्रवार को घोषित परिणाम में उसका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण वाराणसी में हुआ। कौलाचक गांव की गलियों से दौड़कर साईं के सिंथेटिक ट्रैक तक पहुंचने वाली आतिया की यह सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed