{"_id":"69f0ffa4f9329f790b06f094","slug":"people-are-liking-watermelon-a-lot-in-the-increasing-heat-deoria-news-c-208-1-deo1009-180564-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बढ़ती गर्मी में लोगों को खूब पसंद आ रहे तरबूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बढ़ती गर्मी में लोगों को खूब पसंद आ रहे तरबूज
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। अप्रैल में बढ़ती तपिश के बीच बाजारों में तरबूज की बिक्री बढ़ गई है। सरयू नदी के तटवर्ती इलाकों में इसका खूब उत्पादन हो रहा है। तरबूज शहर के प्रमुख चौराहों पर खूब बिक रहा है। इससे आम लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
जिले में तरबूज की खेती का मुख्य केंद्र सरयू नदी का किनारा है। भागलपुर से लेकर बरहज तक नदी किनारे बड़े पैमाने पर तरबूज की पैदावार की जाती है। स्थानीय किसानों इसको बेचकर खूब मुनाफा कमाते हैं। इस साल फसल अच्छी होने से बाजार में तरबूज खूब दिख रहा है। लोग इसे जांच परखकर खरीद रहे हैं। शहर में सिंचाई विभाग चौराहा, रामनाथ देवरिया तिराहा, बस स्टैंड, सिविल लाइन समेत अनेक जगहों पर तरबूज के ढेर लगाकर व्यापारी बेच रहे हैं।
तरबूज 20 रुपये किलो के भाव से इन जगहों पर उपलब्ध है। किसान सीधे नदी किनारे से लाकर शहर के चौक चौराहों पर तरबूज की ढेरी लगाकर बेच रहे हैं। गर्मी के चलते लोग अन्य फलों की जगह तरबूज को तरजीह दे रहे हैं। शहर के साकेत नगर निवासी अखिलेश्वर ने बताया कि गर्मी में तरबूज बहुत लाभदायक है। डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह दे रहे हैं। मैं हर दिन सिंचाई विभाग चौराहे से थोड़ा थोड़ा ताजा तरबूज खरीदता हूं।
हमारे परिवार में यह सबकी पसंद है। यह रीजनेबल रेट पर मिल भी रहा है। उमानगर निवासी विनय मिश्र ने बताया कि तरबूज और खीरा ककड़ी गर्मी में काफी काम हैं। हमने अन्य फलों को अभी किनारे रखकर इन सीजनल फलों को खाना शुरू कर दिया है। इससे गर्मी में स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद मिलेगी। तरबूज विक्रेता दिलीप ने बताया कि हम भागलपुर क्षेत्र से तरबूज लाकर शहर में बेच रहे हैं। इस बार गर्मी जल्दी शुरू होने से बिक्री अच्छी हो रही है। लोग बड़े और लाल तरबूज की मांग ज्यादा कर रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X