{"_id":"697ba40217897bc11f09847d","slug":"police-arrested-cattle-smuggler-after-encounter-two-accused-escaped-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-173668-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, दो आरोपी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, दो आरोपी भागे
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कसया बाईपास रोड पर गोरखपुर ओवरब्रिज के पास बुधवार की देर रात गोवंशों से भरे वाहन को रोकने के दौरान पशु तस्करों ने कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
उसका इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में कराने के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी के दो अन्य साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गए। आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और उसमें लदे सात गोवंश बरामद किए गए हैं, जिनमें छह जीवित और एक मृत है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसया बाईपास रोड पर गोरखपुर ओवरब्रिज के पास कुर्ना नाला क्षेत्र से गोवंश लदा पिकअप वाहन गुजरने वाला है। सूचना पर कोतवाली व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को फुटपाथ की ओर मोड़ दिया, जिससे पिकअप बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान वाहन में सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि चालक सीट के पास बैठे एक व्यक्ति ने वाहन की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम किशन यादव पुत्र रामरेखा यादव बताया। वह गोरखपुर जिले के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के भरथरी गांव का रहने वाला है।
उसके पास से एक देसी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम ऋषि पाल पुत्र पवन पाल, निवासी रघवापुर, थाना-कोतवाली देवरिया तथा अनिकेश पुत्र अज्ञात, निवासी माल्हनपार, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर बताया है। कोतवाली पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेते हुए उसमें लदे छह गोवंश को सुरक्षित कराया है। एक गोवंश की मौत हो चुकी थी। मामले में थाना कोतवाली में तीनों तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर किशन यादव का मेडिकल कॉलेज से प्राथमिकी उपचार होने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।
एडिशनल एसपी उतरी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में एक युवक के दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से भाग निकले हैं। तीनों एक पिकअप गाड़ी में सात गोवंश को लादकर तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे। इस मामले में सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार दो अन्य तस्करों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
Trending Videos